Headlines

आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव का सोमवार से भव्य शुभारंभ

जसवंतनगर/इटावा -श्री 1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार से होने जा रहा है। चार दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के मिश्रित आबादी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे जैन मुहल्ला कटरा बिल्लोच्यान,फक्कड़पुरा आदि मुहल्लो का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से समन्वय बनाए रखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।थाना प्रभारी कमल भाटी ने भी कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share