भिण्ड 30 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उमरबन, जिला धार में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त का अंतरण एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष भिण्ड में देखा एवं सुना गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल राशि रूपये 6000/- तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। हितग्राही परिवारों को योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को ₹ 1704.94 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के कुल 01 लाख 87 हजार 666 हितग्रहियों को 37 करोड़ 53 लाख 32 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को ₹ 600 करोड़ का अंतरण सिंगल क्लिक से किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के कुल 209 संबल हितग्राहियों को 04 करोड़ 70 लाख रूपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त एवं जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का किया गया अंतरण
