Headlines

त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश

इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कमेटी के सदस्यों और उपस्थित अधिकारियों से संवाद करते हुए सभी से आपसी सहयोग एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, जिससे त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीषचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share