Headlines

दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत दिखाया गया जयगुरूदेव आश्रम

इटावा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों हेतु एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में अर्चना सिंह जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के द्वारा किया गया।उक्त के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के अंतर्गत बच्चों को शैक्षिक एवं मनोरंजक अनुभव प्रदान करने हेतु दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत दिखाया गया जयगुरूदेव आश्रम, खितौरा व बहेड़ा पार्क, इटावा भ्रमण के लिए ले जाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, इटावा के द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए उत्साहपूर्वक रवाना किया गया। रवानगी में मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी साथ में रहे। इस भ्रमण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक, प्रकृति, वन्यजीवों एवं नए वातावरण से परिचित कराना है। बच्चों को कक्षा से बाहर सीखने, देखने और समझने का अनूठा अवसर प्रदान करना है। इस प्रकार की पहल बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी और उत्साह इस पहल की सफलता का प्रमाण रही। शिक्षा के साथ अनुभव और संवेदनशीलता को जोड़ने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। बच्चों के इस एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में समेकित शिक्षा के समस्त स्टाफ के पूर्ण सहयोग से बच्चों को ऐतिहासिक भ्रमणीय ज्ञान कराया गया।

Please follow and like us:
Pin Share