Headlines

कानपुर में भाजपा की ऐतिहासिक पदयात्रा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे अगुवाई-जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता

इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की अगुवाई में 4 नवंबर को दोपहर 11:30 बजे बृजेन्द्र स्वरूप पार्क कानपुर में ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। हजारों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर पदयात्रा करेंगे और इंडी गठबंधन की अराजक राजनीति को करारा जवाब देंगे।
बीते दिनों दिल्ली के जंतर मंतर से लेकर देश के अलग अलग स्थानों मे इंडी गठबंधन के लोगों की ओर से अराजकता की खबरें आ रही है। ये लोग बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर विदेशी फंडिंग की मदद के सरकार को गिराने का कुचक्र रच रहे हैं। देश की जनता भी इनके इस कृत्य को समझ चुकी है। यही कारण है की दिल्ली मे हुई इनकी रैली मे भीड़ ही नहीं दिखी। अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि विपक्ष द्वारा देश भर में फैलाई जा रही अराजकता का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश मे कई स्थानों के साथ में उत्तर प्रदेश के सभी संगठनात्मक 6 क्षेत्रों मे पदयात्रा के माध्यम से विरोध दर्ज करने जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा की अगुवाई उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश भाई पटेल व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी व क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू स्वयं करेंगे। उनके साथ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, सदस्य विधान परिषद, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, महापौर, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन सहित पार्टी पदाधिकारी व दिग्गज नेता भी कदमताल करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष संजीव भदौरिया, अमित तिवारी, मुकेश यादव, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, कार्यालय प्रभारी रवि धनगर, शिवांग त्रिपाठी, प्रभात चौधरी, दानिश अंसारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share