Headlines

आईजा संगठन में युवा पत्रकारों का बढ़ा कद! सोनल जैन को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश /भिंड। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) में मध्यप्रदेश के युवा पत्रकारों का कद बढ़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक जी हुंडिया एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जी बाफना के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश महासचिव उमेश जैन की सहमति से नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश के युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमे भिंड नगर के युवा पत्रकार सोनल जैन को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार भिंड के वरिष्ठ पत्रकार और विमर्श समाचार के प्रधान संपादक श्रीमान सोनल जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमान सोनल जैन पूर्व में जिला प्रभारी के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और कई वर्षों से आईजा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को प्रदेश में युवा नेतृत्व को मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश के युवा पत्रकारों को प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पत्रकार सोनल जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप बाफना जी, प्रदेश महासचिव उमेश जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सेनानी का आभार प्रकट किया।

Please follow and like us:
Pin Share