ग्वालियर – स्वास्थ्य विभाग ग्वालियर में कार्यरत कर्मी जिसमें मल्टी स्किल्ड ग्रुप-डी वर्कर्स, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, एन.एच.एम. सपोर्ट स्टाफ को दीपावली से पूर्व उनको वेतन मिल जाये इस हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने सीएमएचओ कार्यालय ग्वालियर में सनशाइन सिक्युरिटी एण्ड सर्विस प्रा.लि. न्यू कांच मिल, बिरला नगर जिला ग्वालियर एवं शर्मा सर्विस सिक्युरिटी एजेंसी मोहन नगर, थाटीपुर जिला ग्वालियर को मल्टी स्किल्ड ग्रुप-डी वर्कर्स का माह मई 2026 का , सुरक्षा कर्मी का माह जुलाई 2026 तक का एवं एन.एच.एम. अन्तर्गत मानव संसाधन के अन्तर्गत (सफाई कर्मी का माह मई 2026 तक एवं डीईओ एवं सपोर्ट स्टाफ का माह जुलाई 2026) का भुगतान कर दिया गया है एवं दोनों एजेंसियों (कम्पनियां) को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि उक्त नियमानुसार सभी पात्र कर्मियों का दीपावली से पूर्व भुगतान कर भुगतान किए कर्मियों की सूची मुझे प्रस्तुत करें।
सीएमएचओ ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु सम्बंधित कम्पनी को किया भुगतान

