इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों का न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रकरण की प्रकृति के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

