Headlines

राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के प्रतीक ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में आयोजित होगा भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गान

ग्वालियर: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (मध्य भारत प्रांत) के मार्गदर्शन एवं ‘हृदय सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान’ के तत्वावधान में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक एवं पावन उपलक्ष्य में एक विशाल सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

​यह आयोजन भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी, विक्रम संवत 2083 तदनुसार 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को संपूर्ण भारतवर्ष में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के साथ-साथ स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, चितनिस की गोठ, ग्वालियर में भी एक ही समय पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

​कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः ठीक 11:00 बजे संपूर्ण परिसर ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान से गुंजायमान होगा। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया है।

​ :: कार्यक्रम विवरण ::
​तिथि: 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
​सामूहिक गान का समय: प्रातः ठीक 11:00 बजे
​स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, चिटनिस की गोठ, ग्वालियर (म.प्र.)

​विद्या भारती एवं विद्यालय परिवार की ओर से शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, राष्ट्रप्रेमी महानुभावों एवं मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि प्रातः 10:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर इस गरिमामयी और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Please follow and like us:
Pin Share