इटावा। ग्यारहवी शरीफ के मौके जुलूसे गौसिया आयोजक कारी सरफराज आलम निजामी प्रबन्धक मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरान व मौलाना उबैदुर्रहमान खान कादरी अध्यक्ष जमात रजाए मुस्तफा के नेतृत्व औए उलमाओ की देखरेख में अदबो एहतराम और शानोशौकत के साथ नई बस्ती से निकला।
जुलूस को मौलाना उबैदुर्रहमान खान कादरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुरान पाक की तिलावत हाफिज कफील चिश्ती ने की। जुलूसे गौसिया आजाद नगर नई बस्ती से उठकर कटरा शमशेर खां, दरी मोहल्ला, झम्मन लाल करारी, कटरा शहाब खां, चिड़ीमार स्कूल, शाहकमर, उर्दू मोहल्ला, मेवाती टोला, नोरंगाबाद, नया शहर चौराहा, साबितगंज, तहसील चौराहा, पचराहा, मिश्री टोला, कोतवाली चौराहा, रामगंज, तकिया ट्रांसपोर्ट होकर आजाद नगर नई बस्ती पर सम्पन्न हुआ। जुलूसे गौसिया में खाने काबा के तुगरे, गुम्बदे खजरा, इस्लामी परचम झंडे सहित विभिन्न चौकिया शामिल रहीं। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया साउंड पर नात शरीफ की धुनें बज रहीं थीं और जुलूस में शामिल लोग भी नात शरीफ पढ़ रहे थे। जुलूसे गौसिया का शहर में जगह जगह जोशीला स्वागत हुआ। कारी शहवाज अनवर जुलूस में नात शरीफ़ पढ़ते चल रहे थे। नई बस्ती में गुड्डू मंसूरी (वारसी ट्रेवल्स )ने वा उर्दू मोहल्ला चौक में उर्दू मोहल्ला वार्ड के निर्विरोध सभासद शफी अहमद बालक ने कारी सरफराज आलम, मौलाना उबैदुरहमान कादरी, मौलाना जाहिद रज़ा आदि का स्वागत किया। जुलूसे गौसिया की सुरक्षा के लिए सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब हुसैन, शावेज़ नक़वी इन्तिजारअहमद खा आदि मौजूद रहे। जुलूस में वाई के शफी, दिलशाद पहलवान, गुड्डु अली गुड्डू खलीफा, अनवर वारसी , गुड्डू मंसूरी (वारसी ट्रैवल्स) हां जी अजीम बरसी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
अदबो एहतराम के साथ निकला जुलूसे गौसिया, जगह जगह हुआ स्वागत

