Headlines

बेकार सामग्री को बच्चों की कल्पनाशक्ति ने निखारा: डा.ज्योति वर्मा

इटावा। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का प्रयोग करते हुए बेकार सामग्री का उपयोग कर कई उपयोगी सामान तैयार किए। उनका यह प्रयास काफी सराहनीय है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाई के साथ प्रयोग करने और अपनी कल्पनाशक्ति को विकसित करने का अवसर मिलता है। यह बात श्री सत्य नारायण समाज सेवा संस्थान की सचिव डा.ज्योति वर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरबिया टोला नालापार में संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। यह विद्यालय बरसात के मौसम की वजह से न्यू कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रहा है। छात्र-छात्राओं ने बेकार वस्तुओं को अपने हाथों से सुंदरता प्रदान करते हुए तरह-तरह के सामान बनाए। छात्राओं ने तोड़न, बालों में लगाने वाली एसेसरीज, कानों की बालियाँ बेकार चूड़ी, बची ऊन, राखियों की मोती, गोटा, लैस इत्यादि से बनाई । छात्रों ने पुराने अखबारी कागज के जरिए अपनी कला प्रदर्शित की। प्रधानाध्यापिका शिखा पाल, सहायक अध्यापिका पूजा श्रीवास्तव की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। नवाचार में अलीला, जोया, प्रिया, आयशा, नेहा, मिष्टी, कविता, वंश, कृष्णा, शमां परवीन, मोहित गुप्ता, अभिषेक, वंश गुप्ता,नक्श, अहद, करीना आदि छात्र- छात्रा शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share