Headlines

पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ‘कल्लू’,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिलाकोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल नवांगतुक पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह से मिला।नवागंतुक पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह का स्मृतिचित्र, तिरंगा पट्टा,फूल- मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।बबीता सिंह ने शहर के व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा की व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, लल्लू वारसी, महिला जिला संरक्षक मीरा तिवारी, महिला जिला प्रभारी सुशीला राजावत, महिला महामंत्री वर्षा दुबे, महिला जिला मंत्री रंजना सोनी, जिला उपाध्यक्ष इंतखाब आलम, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, प्रिन्स राठौर, नगरमंत्री मोहम्मद उवैस आदि व्यापारियों ने स्वागत किया।

Please follow and like us:
Pin Share