Headlines

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों ने एसएसपी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें नियमानुसार न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की। उन्होंनेशिकायतों की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है।इस दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

Please follow and like us:
Pin Share