इटावा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबिता सिंह ने गुरुवार को थाना सिविल लाइन स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली और महिला फरियादियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिला फरियादियों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने महिला फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई लगातार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण,दिए दिशानिर्देश

