Headlines

भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का नेताओं ने किया स्वागत-जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता

इटावा। भाजपा प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने जनप्रतिनिधिगणों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी ने क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के राजनैतिक व सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहें सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर जाने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का जनपद की सीमा अनंत राम टोल प्लाजा पर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित विभिन्न स्तरीय संगठनात्मक बैठकों में सहभागिता कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए गुरुमंत्र दिया। क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त बूथ संगठन है। क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऐतिहासिक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली जा रही है आज इस यात्रा का पांचवां दिन है। वडनगर प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, संघर्ष और प्रारंभिक जीवन की धरती है। वाराणसी उनके वर्तमान लोकसभा क्षेत्र और देश की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक का संचालन सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक के. के. राज, सावित्री कठेरिया, डॉ सिद्धार्थ शंकर दोहरे, विवेक शाक्य, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, हरनाथ कुशवाहा, विनीता गुप्ता, यात्रा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, राजकुमार वर्मा, रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share