Headlines

24 सितंबर को शानो शौकत के साथ निकलेगा जुलूस-ए गोसिया

इटावा। इतवार को बाद नमाज इशा मदरसा दारुल उलूम गोसिया तजबीदुल कुरआन आजाद नगर नई बस्ती में जुलूस-ए गोसिया के सम्बंध में एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया है जुलूस-ए गोसिया 7बजे बृहस्पतिवार(जुमरात) को मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती से उलमाए इकराम की सरपरस्ती में बड़े ही अदब व एहतराम के साथ निकाला जाएगा बैठक की अध्यक्षता कारी सरफराज आलम निज़ामी और मौलाना उबैदुर रहमान खान कादरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जुलूस-ए-गोसिया
से सम्बन्धित तमाम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और आखरी निर्णय लेते हुए कारी सरफराज आलम निजामी और मौलाना उबैदुर रहमान खान ने जुलूस के मुताल्लिक एडवांजरी जारी की। उन्होंने तमाम उम्मते मुस्लिम से कहा जुलूस-ए‌ गोसिया इंसानियत और अमन का पैगाम देता है। बैठक में कहा कि जुलूस में डी.जे. का इस्तेमाल न करें और रीमिक्स नात शरीफ कतई न बजाएँ। साफ-सुथरे लिबास में आएँ और सर पर टोपी या अमामा शरीफ जरूर पहनें। जुलूस में दरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए चलें। सड़क व गलियों में राहगीरों के लिए रास्ता छोड़कर चलें। जुलूस -ए गोसिया की शान का ख्याल रखते हुए अदब व एहतराम से चलें। झंडा केवल हरे रंग का सादा लेकर चले जुलूस के दौरान एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन व अन्य सेवाओं को फौरन रास्ता दे बैठक में मौलाना वाजिद अली,हाफिज उमर बरकाती,हाफिज कफील, हाफिज हारून, इन्तिजारअहमद खा हाजी अजीम वारसी, हाजी रहीसअहमद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share