इटावा -अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शिक्षक गरिमा कार्यशाला का भव्य आयोजन पक्का तालाब स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मन्दिर प्रांगण में हुआ जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता समर बहादुर सिंह एवं राजेश वाजपेयी द्वारा शिक्षकों को भारतीय संस्कृति , संस्कार एवं जीवन मूल्यों से जुड़ी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया एवं छात्रों के जीवन पर शिक्षकों के आचरण का प्रभाव पर उद्बोधन दिया राम किशोर गुप्ता द्वारा शिष्यों के निर्माण में गुरू की महती भूमिका का रेखांकन किया गया शुक्लागंज उपजोन समन्वयक आर सी गुप्ता द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया बाद में ब्रह्मजीत उपाध्याय जिला समन्वयक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम के संयोजन में विजय सिंह यादव , कृष्ण मनोहर दीक्षित , धीरेन्द्र यादव, आनंद यादव , सूर्यकांत त्रिपाठी, भारत सिंह शाक्य, राजीव सक्सेना एवं महेंद्र पाल की महती भूमिका रही।
गायत्री परिवार द्वारा शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन

