इटावा। कुशवाहा क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में संयोजक पंकज कुशवाहा के संयोजकत्व में लाइनपार क्षेत्र स्थित जवाहर उत्सव गार्डन से निकली लव-कुश जन्मोत्सव शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की।
शोभायात्रा जवाहर उत्सव गार्डन से प्रारंभ होकर जे.पी. गार्डन, विजयनगर चौराहा, रामनगर, फ्लाईओवर, शास्त्री चौराहा, गुरुतेग बहादुर फ्लाईओवर, भरथना चौराहा और समृद्धि हॉस्पिटल होते हुए पुनः जवाहर उत्सव गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में भगवान लव-कुश के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला और समाज को एकजुट होकर शिक्षा व उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि लव-कुश जयंती केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी पुरानी शान से जोड़ने का मौका है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। ये नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट अधिवक्ता प्रेम शंकर कुशवाहा ने युवाओं को नशापान से दूर रहकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संयोजक पंकज कुशवाहा ने शोभायात्रा में सम्मलित हुए मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए शोभायात्रा के इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले समाज के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शोभा यात्रा में सह-संयोजक त्रिय यशवंत सिंह कुशवाहा, धर्मवीर सिंह कुशवाहा, जितेंद्र, प्रताप सिंह कुशवाहा, विनोद कुशवंशी, रवि कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, अनुराग सिंह कुशवाहा, परविंदर सिंह कुशवाहा, ममता कुशवाहा, गंगाराम कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, रणजीत सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
कुशवाहा क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में निकली लव-कुश जन्मोत्सव शोभायात्रा

