इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह वर्मा लालू की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय, नुमाइश चौराहा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान एंव पदाधिकारियों सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि चौधरी वीरेंद्र सिंह वर्मा लालू ने व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यापार जगत के लिए उनके योगदान और समर्पण को सदैव याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, एमपी सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, जिला महामंत्री सुनीत चौहान, रमेश यादव, शिवकुमार सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, शैलेंद्र सिंह राजावत, उमेश चंद्र वर्मा, प्रदीप कनौजिया, जिला मंत्री सोमेश अवस्थी, पुंडरीक अग्निहोत्री, महिला उपाध्यक्ष ज्योति जौहरी, महिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा, रोहित चौधरी, शिव शंकर शर्मा, मालती दुबे एवं महिला सदस्य सुनीता शुक्ला सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने दिवंगत व्यापारी नेता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
व्यापारी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह वर्मा लालू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व्यापारियों के हितों के लिए किए गए संघर्ष और योगदान को किया याद

