Headlines

त्योहारों को लेकर सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील-कोतवाल यशवंत सिंह

इटावा। आगामी त्योहारों क दृष्टिगत सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख लोग, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजक एवं पुलिस-प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।शहर कोतवाल यशवंत सिंह ने आगामी विश्वकर्मा जयंती, बुढ़वा मंगल, 11 वीं शरीफ, गणेश विसर्जन एवं अनंत चतुर्दशी के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने गणेश पंडाल आयोजकों से पंडालों में अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए। उन्होंने लोगों से नदियों एवं गहरे जल स्रोतों से दूर रहने तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों में महिलाओं और बच्चों को न बैठाने की अपील की।बैठक में मौजूद आयोजकों ने त्योहारों के दौरान बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की मांग रखी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें। किसी भी तरह की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।बैठक में प्रमुख रूप से चौधरी मुमताज, पंकज जैन, हरिशंकर पटेल, मोहम्मद दिलशाद, चक्रेश जैन सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजक मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share