Headlines

इटावा पुलिस ने सुलह-समझौते से बचाए तीन परिवार, टूटते रिश्तों को फिर जोड़ा-थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत संचालित परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण कार्यक्रम के माध्यम से महिला थाना पुलिस ने आपसी विवादों के चलते बिखरने की कगार पर पहुंचे तीन परिवारों में सुलह-समझौता कराकर टूटते रिश्तों को बचाने का प्रयास किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह एवं परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया गया।पुलिस की पहल से तीन परिवारों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद रिश्तों में आई खटास दूर हुई और परिवारों को पुनः साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। महिला थाना पुलिस की इस पहल से परिवारों में खुशी का माहौल रहा।इस दौरान महिला उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक कुंज बिहारी, समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share