Headlines

एसएसपी ने पछायगांव और बढ़पुरा थाने का किया औचक निरीक्षण महिला सुरक्षा, जनसुनवाई और थाना व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

इटावा -थाना पछायगांव और थाना बढ़पुरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी आवास, भोजनालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रभारियों से व्यवस्थाओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जनसुनवाई संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

Please follow and like us:
Pin Share