Headlines

नेहा सिंह बनीं प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला उपाध्यक्ष

इटावा। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सपना मार्केट, पक्की सराय तिकोनिया के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने की। जिला अध्यक्ष के निर्देश पर महिला जिला अध्यक्ष अंजू यादव ने नेहा सिंह को महिला जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की शुरुआत एक छोटे से प्रयास के रूप में डॉ. विनोद शर्मा के चैंबर से हुई थी, जो आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पदाधिकारियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करता रहेगा।
महिला जिला अध्यक्ष अंजू यादव ने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या को संगठन गंभीरता से लेता है। जब तक व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक संगठन पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने 13 सितंबर को कानपुर में आयोजित होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन में इटावा के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस पर उपस्थित व्यापारियों ने भारी संख्या में कानपुर पहुंचने का भरोसा दिलाया।
नवनियुक्त महिला जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह का पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। नेहा सिंह ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और व्यापारिक हितों के लिए संगठन के साथ मिलकर निरंतर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनित वर्मा, जिला सचिव विमलेश श्रीवास्तव, मन्नू भदौरिया ,जिला महिला उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, जिला महामंत्री पूजा श्रीवास्तव, प्रिंस वर्मा, जितेंद्र सिंह, लालू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता को आश्वासन दिया कि 13 सितंबर को कानपुर में होने वाले व्यापारी महासम्मेलन में इटावा से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे।

Please follow and like us:
Pin Share