इटावा। सैफई । उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में प्रतिकुलपति पद की जिम्मेदारी बदल गई है। आठ वर्ष से अधिक समय तक इस पद का दायित्व संभालने वाले न्यूरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकांत यादव को प्रतिकुलपति पद से अवमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर चिकित्सा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार को अग्रिम आदेशों तक प्रतिकुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह बदलाव कार्य परिषद की 17वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर किया गया है। प्रो. रमाकांत यादव ने प्रतिकुलपति पद पर आठ वर्ष से अधिक समय तक जिम्मेदारी संभाली।प्रतिकुलपति पद से अवमुक्त होने के बाद भी प्रो. रमाकांत यादव विश्वविद्यालय की उन समितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, जिनमें वह अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नामित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतिकुलपति पद पर उनके कार्यकाल के दौरान दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्रो. आदेश कुमार बने प्रतिकुलपति सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में बदला प्रशासनिक दायित्व विगत 8 वर्षों से न्यूरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकांत यादव संभाल रहे थे यह पद

