Headlines

पारिवारिक विवाद में पुलिस की पहल, पति-पत्नी में कराया समझौता

इटावा। पारिवारिक विवाद के एक मामले में पुलिस की पहल से पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता की और आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया।
प्रकरण में एक महिला ने महिला थाना पहुंचकर अपने पति पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने पति-पत्नी को थाने बुलाया।पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें पारिवारिक रिश्तों में संवाद, आपसी समझ और सौहार्द का महत्व बताया। पुलिस की पहल और दोनों पक्षों की सहमति से पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता कराया गया। साथ ही भविष्य में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस ने आमजन से अपील की कि पारिवारिक विवादों को संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें, जिससे परिवार में आपसी विश्वास और रिश्तों की मजबूती बनी रहे।

Please follow and like us:
Pin Share