इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।
एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है।
एसएसपी ने जनसुनवाई में फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

