Headlines

पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पल्लव दुबे ने किया माल्यार्पण

इटावा। संयुक्त उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अम्बेडकर चौराहे के पास ईओ आवास परिसर में स्थापित पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पल्लव दुबे एवं शहर उपाध्यक्ष व विधि विभाग के प्रदेश महासचिव विष्णु कांत मिश्रा एडवोकेट ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पल्लव दुबे ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में शामिल थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए।
कार्यक्रम में जिला महासचिव अंबुज त्रिपाठी, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, केके मिश्रा एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार मोइनुद्दीन जुबैरी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share