Headlines

इटावा सफारी पार्क में वन्यजीव संरक्षण एवं रेस्क्यू अभियान जारी छोटी सीटी बत्तख के आठ चूजों समेत 10 पक्षियों का सुरक्षित रेस्क्यू

इटावा। इटावा सफारी पार्क वन्यजीवों के संरक्षण, सुरक्षा एवं उपचार के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रहा है। सफारी क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों की नियमित देखरेख के साथ आवश्यकतानुसार पानी, भोजन एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
सफारी के वन्यजीव चिकित्सालय में गंभीर रूप से घायल तेंदुओं का उपचार एवं देखभाल वन्यजीव चिकित्सकों तथा कीपरों द्वारा की जा रही है। नियोनेटल सेंटर में दो लेपर्ड शावकों की हैंड रेयरिंग की जा रही है। वहीं क्राल में पैर में समस्या के कारण ठीक से खड़े न हो पाने वाले नीलगाय के बच्चे की भी देखभाल की जा रही है।
इसी क्रम में 9 सितंबर को गंगा विहार कॉलोनी निवासी एवं गौरैया संरक्षण में योगदान देने वाली श्रीमती सुनीता यादव की सूचना पर सफारी पार्क की रेस्क्यू टीम ने छोटी सीटी बत्तख (Lesser Whistling Duck) के आठ चूजों सहित एक वयस्क नर एवं एक वयस्क मादा, कुल 10 पक्षियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वनरक्षक आकाश बाबू के साथ स्टाफ आशीष एवं आदर्श ने सूझबूझ एवं धैर्य के साथ रेस्क्यू अभियान पूरा किया। सभी पक्षियों को बाद में सफारी पार्क में सुरक्षित रूप से रिलीज किया गया।
श्रीमती सुनीता यादव ने कहा कि पक्षियों को बचाना बेहद कठिन था, लेकिन सफारी टीम ने पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ प्रयास कर सभी पक्षियों को सुरक्षित बचाया।सफारी की वॉटर बॉडीज में दिखती हैं छोटी सीटी बत्तखें इटावा सफारी पार्क में अनेक वॉटर बॉडीज मौजूद हैं, जहां छोटी सीटी बत्तख अपने चूजों के साथ देखी जाती है। इसके अलावा सफारी क्षेत्र में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर भी मौजूद हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं

Please follow and like us:
Pin Share