शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2026) को फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय स्व.श्री प्रदीप जी कासलीवाल की षष्ठम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर, सोशल ग्रुप फेडरेशन के आवाहन पर हमारी शाखा अजितनाथ भिंड द्वारा ‘शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन स्थानीय परेड मंदिर पुस्तक बाजार में भव्य एवं मधुर वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उत्कृष्ट शिक्षिका सम्मान मधु जैन (शिक्षिका)
उत्कृष्ट छात्रा सम्मान अनुभा जैन (गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सिंग चैंपियन) सुपुत्री आशीष जैन (शिक्षक)
हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया
इस आयोजन की वास्तविक सफलता आप सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति और अपार उत्साह के कारण ही संभव हो सकी। बारिश के बावजूद भीगते हुए भी कार्यक्रम में पधारकर आप सभी ने जो अतुलनीय उपस्थिति दर्ज कराई, उसने समारोह में चार चांद लगा दिए।
ग्रुप के वरिष्ठजन के विशेष मार्गदर्शन एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर एस के जैन, परम संरक्षक राकेश जैन बच्चू, परम संरक्षक शाह विमलचंद जैन परम संरक्षक चौधरी सुनील जैन पीपरी, चंबल रीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जैन, महेंद्र जैन भगवासी, मुकेश जैन पवैया, अमित जैन, राजेश जैन, विनय जैन, सुमित चंद जैन, मनीष-मधु जैन शिक्षक, नीरज जैन, अरविंद-साधना जैन, राजेश सुरेखा जैन, एवं हमारे हम-उम्र मित्रवत साथी राजेंद्र जैन, प्रदीप-प्रिया पहाड़िया, सुरेश जैन, विपिन-सोनिया जैन डिंपी, अरविंद-निधि जैन पहाड़िया, आशीष-राखी जैन, स्वदेश जैन बंटू, धीरेंद्र-ज्योति जैन, प्रिंस जैन, गौरव जैन पवैया, संभव जैन, तनुज जैन तन्नू, मुकुल-शिवानी जैन, निलेश-सीमा जैन, अजीत-राखी जैन मेडिकल, शैलू-रूबी जैन, चौधरी मुन्ना-प्रीति जैन, आशीष की मम्मी जी, कु. अनुभा जैन, कु. छवि जैन, ऋषभ जैन, हर्षित जैन,की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम से मनमोहक और स्मरणीय बनाने में संबल बनी। आप सभी का यह सहयोग और प्रेम हमें सदैव समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।
ग्रुप सचिव अजीत जैन ने बताया शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह में ग्रुप के लगभग 60 सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राकेश जैन बच्चू भाई साहब द्वारा उपस्थित सभी दांपत्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। सदैव आभारी: राजेश सुरेखा जैन (निवर्तमान अध्यक्ष) चौधरी मुन्ना प्रीति जैन (अध्यक्ष) निलेश सीमा जैन (कार्याध्यक्ष) अजीत राखी जैन (सचिव)
शैलू रूबी जैन (कोषाध्यक्ष) एवं समस्त कार्यकारिणी परिवार दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ, भिंड
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ द्वारा शिक्षक दिवसका कार्यक्रम आयोजित हुआ

