Headlines

लायंस क्लब मुरैना एलिट ने मनाया ‘मेरा वृंदावन’ कार्यक्रम

मुरैना (मनोज जैन नायक)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लायंस क्लब मुरैना एलिट द्वारा 5 सितंबर को शहर के प्रतिष्ठित होटल इंद्रलोक पैलेस में भव्य एवं आकर्षक ‘मेरा वृंदावन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
क्लब की अध्यक्ष लायन अंजना शिवहरे ने बताया कि ‘मेरा वृंदावन’ कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं उनके जीवन संदेश को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण के भजनों पर भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में वासुदेव जन्म उत्सव, नंद बाबा उत्सव, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग, माखन-मिश्री सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर कान्हा जी का केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की कन्वीनर लायन लता गोयल रहीं। उनके कुशल संयोजन में कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। कृष्ण थीम पर आधारित सजावट एवं स्वागत व्यवस्था विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें सुंदर उपहार भी प्रदान किए गए।
भक्ति गीतों, नृत्य प्रस्तुतियों और श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजे इस आयोजन ने सभी को वृंदावन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभूति कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया।
शिक्षकों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा शिक्षकों का विशेष सम्मान भी किया गया। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम की कन्वीनर लायन श्वेता गोयल रहीं। समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रश्मि सिंह, भक्ति चावला, आनेही राठी, मीता गर्ग एवं मयूरी बांदिल को सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि शिक्षक बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में क्लब की फाउंडर लायन नीता बांदिल, आईपीपी लायन भारती मोदी, अध्यक्ष लायन अंजना शिवहरे, सचिव लायन अनुराधा गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन अंशुल गोलश , लायन एकता गोयल, लायन अनीता गर्ग, लायन कंचन चावला, लायन डॉ. रितु राठी, लायन मयूरी गुप्ता, लायन रश्मि सिंह, लायन सुरभि मित्तल, लायन नैंसी, लायन शैली मंगल, लायन अंजना गर्ग, लायन डॉ. शिवानी तोमर, लायन डॉ. संध्या गोयल, लायन मीता गर्ग, लायन दिशा चावला, लायन आनेही राठी, लायन भक्ति चावला, लायन प्रमिला मंगल, लायन दीपिका गर्ग, लायन नीता शिवहरे, लायन अनिता बंसल, लायन शीतल गर्ग, लायन राधा राजोरिया, लायन पारुल गुप्ता एवं लायन अंजना मंगल, लॉयन सरिता गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share