Headlines

रिजर्व पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और परिजनों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

इटावा। वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा एवं एसएसपी की धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप एवं वामा वेलनेस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और दवाओं का वितरण किया गया। शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी समस्याओं, पाचन संबंधी शिकायतों एवं तनाव जैसी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार संबंधी सलाह के साथ आई ड्रॉप, जलने-कटने सहित अन्य आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी वामा सारथी, आयुष विभाग एवं चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। वामा सारथी द्वारा पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share