इटावा। पुरबिया टोला पजावा वार्ड नंबर 39 में नाला किनारे पर बारिश के दौरान सड़क पर मिट्टी का ढेर लगने से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी। इस समस्या को लेकर श्री सत्यनारायण समाजसेवा संस्थान की सचिव डा.ज्योति वर्मा ने अपने प्रयासों से नगर पालिका परिषद की टीम से साफ सफाई करवाई।
समाजसेविका डा ज्योति वर्मा ने बताया कि बारिश के दौरान नाला के ओवरफ्लो होने की वजह से सड़क पर सिल्ट जमा होने से रास्ते पर फिसलन होने पर लोगों को निकलने में हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क से सिल्ट हटवाना बहुत जरूरी था। नगर पालिका परिषद के वार्ड सफाई नायक नरेश कुमार ने अपनी टीम से सड़क से सिल्ट हटवाकर साफ सफाई कराई। उन्होंने इसके लिए सफाई नायक का आभार व्यक्त किया।

