Headlines

इटावा सफारी पार्क में मनाया एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम

इटावा। शिक्षक दिवस के अवसर पर “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत इटावा सफारी पार्क में “एक पेड़ गुरु के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी एवं कृषि योजना, उत्तर प्रदेश लखनऊ दीपक कुमार, आईएफएस रहे। कार्यक्रम में सनातन धर्म इंटर कॉलेज इटावा के छात्र, डीएफओ विकास नायक सहित प्रकृति प्रेमियों ने सहभागिता की।
इस दौरान 22 पारस पीपल के पौधों का रोपण किया गया। पौधों की संख्या सफारी पार्क में वर्तमान में मौजूद 22 शेरों की संख्या के बराबर रखी गई। पौधरोपण स्थल का नाम “सिंह वाटिका” रखा गया।
वहीं सितंबर माह के प्रथम शनिवार को मनाए जाने वाले इंटरनेशनल वल्चर अवेयरनेस डे के अवसर पर मनन सभागार में करीब 50 विद्यार्थियों के साथ जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। दीपक कुमार, बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह और सफारी पार्क निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने गिद्ध संरक्षण एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर विचार रखे और विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
गंभीर हालत में तेंदुआ सफारी पार्क पहुंचा इसके अलावा बिजनौर जिले की नगीना रेंज से करीब 10 वर्ष के गंभीर रूप से घायल नर तेंदुए को विशेष उपचार के लिए इटावा सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सालय भेजा गया। वरिष्ठ वन अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए का तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है, लेकिन उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

Please follow and like us:
Pin Share