Headlines

मुनि प्रमुख सागर जैन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

इटावा। शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित मुनि प्रमुख सागर जैन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्य पलक अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, नृत्य एवं भक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर को भी सुंदर ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और उनके आदर्शों की जानकारी दी।मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेम (कक्षा-5), द्वितीय स्थान हर्षिता (कक्षा-5) तथा तृतीय स्थान दीपिका (कक्षा-3) और गुंजन (कक्षा-8) ने प्राप्त किया। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक सरिता जैन, कोमल, नीरज, आकांक्षा, भदैरिया, प्रिंस, साधना, मधु, नेहा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Please follow and like us:
Pin Share