इटावा। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तहसील सैफई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
सैफई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

