इटावा। पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल, में शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं प्रेम व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार, PES Officer रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि आनंद मित्तल, रूपेंद्र दुबे एवं गौरव चौहान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने कई दिनों से विशेष तैयारियां की थीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण, कविताओं सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला।संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव एवं रश्मि यादव ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों एवं प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। शिक्षक दिवस समारोह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सम्मान, स्नेह एवं आत्मीयता के संबंध को और मजबूत किया।
पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

