इटावा- केंद्रीय कारागार का जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और तलाशी व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। इसके साथ ही बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।अधिकारियों ने कारागार में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं कारागार की व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह सहित प्रशासन, पुलिस एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
केंद्रीय कारागार का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण दिये दिशानिर्देश

