इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। एसएसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की और प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को सुनना और उनका निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का उद्देश्य है कि पीड़ितों को त्वरित सहायता मिले और उन्हें न्याय के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

