इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह द्वारा 112 पीआरवी एवं रात्रि पिकेट ड्यूटी का चेकिंग एवं निरीक्षण किया गया।इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था एवं तैनाती का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सभी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ तैनात रहें।उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सूचना अथवा आपात स्थिति की जानकारी मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग और लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
त्योहारों को लेकर जसवंतनगर में पुलिस सतर्क, 112 पीआरवी व पिकेट ड्यूटी का निरीक्षण

