Headlines

रक्षाबंधन पर श्री बलदेव मिष्ठान भंडार के घेवर की बढ़ी मांग

इटावा। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराने के लिए बहनें पसंदीदा मिठाइयों की खरीदारी कर रही हैं। शहर के प्रमुख मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर भी पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।श्री बलदेव मिष्ठान भंडार ने इस बार रक्षाबंधन के लिए पारंपरिक मिठाइयों के साथ शुद्ध देसी घी से तैयार घेवर को खास अंदाज में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है। मिष्ठान भंडार के प्रोफेसर नरेश चंद यादव के पुत्र विश्वास यादव ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर घेवर की विशेष मांग को देखते हुए इसकी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान पर सोन पापड़ी समेत कई प्रकार की मिठाइयां भी उपलब्ध हैं। वहीं बदलती पसंद और ग्राहकों की मांग को देखते हुए शुगर फ्री घेवर भी तैयार किया गया है। यह उन लोगों के लिए विकल्प है, जो कम चीनी वाली मिठाइयां पसंद करते हैं।विश्वास यादव के अनुसार रक्षाबंधन पर बाहर से आने वाले लोगों और स्थानीय ग्राहकों को ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। त्योहार को देखते हुए घेवर और अन्य मिठाइयों की पर्याप्त तैयारी की गई है।रक्षाबंधन की खरीदारी के साथ ही श्री बलदेव मिष्ठान भंडार पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। शुद्ध देसी घी का घेवर और शुगर फ्री घेवर इस बार ग्राहकों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है।

Please follow and like us:
Pin Share