Headlines

जसवंतनगर में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग

इटावा- आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने कस्बा के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग की तथा दुकानदारों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने लोगों से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए आमजन को जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी और पैदल गश्त की जा रही है।इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share