इटावा। जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मौके पर शहर में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही अदबो एहतराम के साथ सरकार की आमद मरहबा, अर्श का दूल्हा आया है के नारों के साथ निकला। जुलूस में शहर के कई मोहल्लों की अंजुमनों ने झांकियों के साथ के भाग लिया। बारिश के बावजूद जुलूसे मोहम्मदी में लोगों का उत्साह और श्रद्धा देखने लायक रही। नई बस्ती आजाद नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरान से आयोजक कारी सरफराज आलम निजामी एंव नया शहर से अंजुमने हुसैनिया कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख सकलैन के नेतृत्व एवं उलेमाओं की सरपरस्ती में जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत से निकला। नई बरती से जुलूस का शुभारंभ मौलाना उबैदुर्रहमान कादरी व मौलाना वाजिद रज़ा और नया शहर से अंजुमने हुसैनिया कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख सकलैन के नेतृत्व एवं उलेमाओं की सरपरस्ती में जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत से निकला। नई बरती से जुलूस का शुभारंभ मौलाना उबैदुर्रहमान कादरी व मौलाना वाजिद रज़ा और नया शहर से जुलूस का शुभारंभ मौलाना जहिद रजा व अध्यक्ष हाजी सकलैन खलील ने हरी झंडी दिखाकर किया। कारी शाहबाज अनवर ने तिलावत की व हाफिज कैफ रज़ा ने नात शरीफ पेश की। मौलाना शराफत अशरफी ने दुआ की। संचालन नदीम एडवोकेट ने किया। अंजुमने हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी सकलैन खलील ने कमेटी के लोगों के साथ नया शहर पर मौलाना जाहिद रज़ा, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल सहित सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ सिटी व शहर कोतवाल यशवन्त सिंह का शाल उढ़ाकर स्वागत किया। दोनों जुलुसे मोहम्मदी झम्मन लाल करारी पर आपस में मिल गए। इसके बाद जुलूसे मोहम्मदी कटरा शहाब खां, चिडीमार स्कूल, उर्दू मोहल्ला, मेवाती टोला, नोरंगाबाद, नया शहर, साबितगंज, तहसील, शाहगंज, पचराहा, मिश्री टोला, कोतवाली, बजाजा लाइन, सिग्नल वाली मस्जिद होकर रामगंज चौराहे होकर अपने अपने स्थान पर पहुंचे। जुलुसे मोहम्मदी में काबे के तुगरे, गुम्बदे खिजरा, विभिन्न मोहल्लों की चौकियां व साउंड शामिल थे। अंजुमने हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी शेख सकलैन, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने नया शहर पर मौलाना जाहिद रज़ा, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल सहित सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ सिटी व शहर कोतवाल यशवन्त सिंह का शाल उढ़ाकर स्वागत किया। जुलूस के आयोजक कारी सरफराज आलम निजामी व अंजुमन गुलामाने हुसैन कमेटी व अंजुमने गौसिया की ओर से हाजी अजीम वारसी, वाई के शफी व कमाल चिश्ती ने उलमाओं सहित सनशाइन स्कूल के डायरेक्टर शिखर चतुर्वेदी का साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पचराहे पर मो. गुलशेर व एस एम मुस्तकीम ने जुलूसे मोहम्मदी में शामिल लोगों का जोशीला स्वागत किया। इसके अलावा शहर में जगह जगह पानी, शर्बत व प्रसाद का वितरण कर जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत किया गया। जुलूसे मोहम्मदी में हाफिज मो. अहमद, हाफिज फैजान चिश्ती, हाजी अब्दुल वहाब अशरफी, हाजी गुड्डू मंसूरी, खादिम अब्बास, रौनक इटावी, हाजी सरफराज मुस्तफा, साबिर हुसैन, असरार अहमद टिंकू, शुएब खान रूमी, खुर्शीद, मौजुद्दीन, जैनुल आबेदीन, मो. शाकिर, मो. आसिम, मो. शकील, मसूद तैमूरी, शावेज नकवी, इंतजार अहमद, शफी अहमद बालक, कामरान खान, मो. आमीन सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई।
बारिश के बीच जोशो खरोश के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी

