इटावा-आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने थाना बढ़पुरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।पैदल गश्त के दौरान प्रमुख स्थानों एवं बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पुलिस टीम ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के मद्देनजर सीओ आयुषी सिंह ने जसवंतनगर ने बढ़पुरा क्षेत्र में किया पैदल गश्त, वाहनों की चेकिंग

