मिलाद-उन-नवी , रक्षाबंधन, जन्माष्टमी ,गणेश विसर्जन पर तैनात रहेंगी 108 एम्बुलेंस
ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में आने वाले त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाये जायें ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार आने वाले त्यौहारों को शांति पूर्ण तरीके से ग्वालियर में मनाया जाये हेतु स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए हैं जिनमें सभी स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों से कहा गया है आने वाले त्यौहारों जैसे 26.08.2026 मिलाद-उन-नवी, 04.09.2026 जन्माष्टमी ,25.09.2026 गणपति विसर्जन पर सभी स्वास्थ्य संस्था अलर्ट मोड़ पर रहेंगी, साथ ही 108 एम्बुलेंसों की भी ड्यूटी भी लगाई गई है जो प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
साथ ही उन्होंने बताया कि 28.08.2026 को रक्षाबंधन पर भी सभी 108 एम्बुलेंस अलर्ट मोड़ पर रहेंगी तथा दिनांक 29.08.2026 को भुजरिया मेला जो मनोरंजनालय हजीरा में आयोजित होगा वहां भी एक 108 एम्बुलेंस तैयार रहेगी एवं सिविल अस्पताल हजीरा एवं बिरला नगर अस्पताल अलर्ट मोड़ पर रहेंगे

