Headlines

कांवड़ियों की सेवा में जुटी पुलिस, महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने वितरित किए केले और पानी

इटावा। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के साथ पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा में भी जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय पहल भी की जा रही है।
इसी क्रम में महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर कांवड़ियों को केले एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया। पुलिस का यह प्रयास श्रद्धालुओं के बीच पुलिस की सेवा, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को दर्शाता है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Please follow and like us:
Pin Share