Headlines

इटावा पुलिस ने पुरुष-महिला दोनों वर्गों में जीती चल वैजयन्ती

इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कानपुर जोन की 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में कानपुर जोन के नौ जनपदों इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी एवं ललितपुर की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया। पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में चल वैजयन्ती अपने नाम कर गौरव हासिल किया। महिला वर्ग के फाइनल में इटावा ने जालौन को 2-1 गोल से तथा पुरुष वर्ग में कानपुर नगर को 3-2 गोल से हराकर विजेता का खिताब जीता।समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, जुझारूपन एवं खेल भावना की सराहना की।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई जयवीर एवं अमोल सिंह का खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share