Headlines

पुलिस परिवार के बच्चों ने फ्लैग मेकिंग व खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

इटावा-पुलिस लाइन में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता, खेल भावना एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फ्लैग मेकिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, योग, बास्केटबॉल, हॉकी एवं बाल थ्रो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।

Please follow and like us:
Pin Share