Headlines

मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर निकली 15 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद

इटावा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घरेलू बात को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकली 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया।कांशीराम कॉलोनी, आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाली बालिका के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र को सूचना दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम ने तत्काल पतारसी और सुरागरसी शुरू की।मिशन शक्ति टीम के अथक प्रयासों से 18 अगस्त को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। उसे मिशन शक्ति केंद्र लाकर महिला पुलिसकर्मियों ने काउंसलिंग एवं समझाइश की। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार जताया।

Please follow and like us:
Pin Share