Headlines

इटावा पुलिस का पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार को जनपदभर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस टीमों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। साथ ही आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share