Headlines

रीबा संभाग में कैट की संभागीय बैठक संपन्न। व्यापारियों के हित में कैट प्रदेश स्तर पर सम्मेलन करेगा: भूपेन्द्र जैन

सतना। मध्यप्रदेश के व्यापारियों को एकजुट करने एवं छोटे, लघु एवं मध्यम क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट करन,े व्यापारिक हितों को संरक्षित करने के लिये कैट प्रदेश स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. महोन यादव से आग्रह करेगा कि प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर कैट व्यापारियों के समन्वय से शासकीय योजनाओं को आम नागरिकों एवं व्यापार हित की योजनाओं को व्यापारियों को उपलब्ध कराने के लिये कार्य करे।
सागर संभाग के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुय कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि हम प्रदेश के सभी संभागों को एकजुट करके शीघ्र ही मध्यप्रदेश में मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में एक बडा व्यापारिक सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं, नबम्बर 2026 में इसका आयोजन प्रस्तावित है।
कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन आज सतना में रीबा संभाग के व्यापारियों को एक जुट करने के लिये संभागीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में सोशल मीडिया प्रभारी रोनक जैन ने कैट की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी ने दिया। कैट गतिविधियों को कैट जिला अध्यक्ष मनोहर वाधवानी ने प्रस्तुत किया। रीवा संभाग के अध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल ने व्यापारियों को दिन प्रतिदिन आ रही परेशानियों से अवगत कराया। कैट मध्यप्रदेश महामंत्री अभिषेक जैन ने कैट आपके द्वारा एवं दीपावली मिलन समारोह की चर्चा की। इस अवसर पर सीधी से कमल कामदार, सिंगरोली से मिश्रीलाल गुप्ता, रीबा से महेश थारवानी, मैहियर, मऊगंज आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे सभी व्यापारियों ने दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को खरीदने एव स्वदेशी दीपावली मनाने का आव्हान किया।

Please follow and like us:
Pin Share